फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी में सांस लेना मुश्किल: NCR में दिल्ली की हवा सबसे खराब, रोहिणी-द्वारका-मुंडका और बवाना में AQI 400 पार

Thu, 24 Oct 2024 10:00 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को एक्यूआई खराब श्रेणी में रह सकता है। शनिवार और रविवार को फिर से हवा बेहद खराब होने की आशंका है।
विज्ञापन
दिल्ली वायु प्रदूषण - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में हवा की दिशा बदलने से गुरुवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में कमी आई। एक्यूआई 306 दर्ज किया गया। इसमें बुधवार की तुलना में 58 सूचकांक की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, एनसीआर में दिल्ली हवा सबसे खराब रही।

विज्ञापन

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को एक्यूआई खराब श्रेणी में रह सकता है। शनिवार और रविवार को फिर से हवा बेहद खराब होने की आशंका है। इधर, रोहिणी, द्वारका, मुंडका और बवाना में एक्यूआई 400 के पार रहा जो गंभीर श्रेणी है, जबकि आनंद विहार, वजीरपुर, जहांगीरपुरी, विवेक विहार सहित 25 इलाकों में हवा बेहद खराब व डीटीयू, नरेला में हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 34 व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 20.7 डिग्री सेल्सियस रहा। रिज में सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

एनसीआर में प्रदूषित शहर
दिल्ली-------306
गाजियाबाद----272
गुरुग्राम-------239
ग्रेटर नोएडा----214
नोएडा-------169
फरीदाबाद-----142
(नोट: आंकड़े सीपीसीबी के मुताबिक)
विज्ञापन

दिल्ली के अधिकतम एक्यूआई
-बवाना---------424
-मुंडका---------422
-रोहिणी---------408
-द्वारका---------403
-वजीरपुर--------395
-आनंद विहार-----395
-अशोक विहार-----386
(नोट : यह सभी आंकड़ें सीपीसीबी के मुताबिक)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें