फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकट में सांसें: खराब श्रेणी में दिल्ली की हवा, पांच इलाकों में AQI 300 पार; NCR में राजधानी सबसे प्रदूषित

Tue, 19 Dec 2023 10:24 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, दिल्ली में मंगलवार को पांच इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। इनमें नेहरू नगर में सबसे अधिक सूचकांक दर्ज किया गया।
विज्ञापन
दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम में बदलाव और हवा की गति बदलने से प्रदूषण खराब श्रेणी में पहुंच गया है। हालांकि, पांच इलाकों में हवा बेहद खराब, 24 में खराब व एक में मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई। एनसीआर में दिल्ली की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 291 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में है। मंगलवार को सुबह से ही धुंध के साथ कोहरा देखने को मिला। हवा की गति कम होने से शुक्रवार तक हवा बेहद खराब श्रेणी में पहुंचने का अनुमान है।

विज्ञापन
Trending Videos

भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, मंगलवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चली। इस दौरान गति 12 से 14 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। बुधवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से चलने का अनुमान है। इस दौरान गति 6 से 10 किलोमीटर प्रतिघंटा रहने के आसार हैं। सुबह के समय धुंध व कोहरा छाए रहने की आशंका है। ऐसे में हवा खराब श्रेणी में बनी रहेगी।
विज्ञापन

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, दिल्ली में मंगलवार को पांच इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। इनमें नेहरू नगर में सबसे अधिक सूचकांक दर्ज किया गया। यहां एक्यूआई 328 रहा। एनएसआईटी द्वारका में 314, मुंडका में 305, जहांगीरपुरी में 312 सूचकांक दर्ज किया गया जो बेहद खराब श्रेणी है। साथ ही, 24 इलाकों में हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई। इनमें पूसा में 280, मथुरा रोड़ में 285, लोधी रोड में 231, आईटीओ 293 व डीटीयू में 267 सूचकांक दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी है। वहीं, ग्रेटर नोएडा में 286, गुरुग्राम में 186, नोएडा में 206, गाजियाबाद में 204 व फरीदाबाद में 206 एक्यूआई दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें