फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगरवुड क्यों कीमती: करोड़ों की लकड़ी के साथ हवाई अड्डे से पकड़ी गईं दो महिलाएं; बैग में लेकर जा रही थीं बैंकॉक

Tue, 19 Dec 2023 09:45 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार


पूछताछ में महिला यात्रियों की पहचान शबनम और सुहाना के रूप में हुई। भारत की रहने वाली दोनों महिला एयर इंडिया एयरलाइंस से बैंकाक जा रही थीं।
विज्ञापन
महिलाओं से बरामद अगर की लकड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदिरा गांधी हवाई अड्डा की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने अगर की लकड़ी की तस्करी करने वाली दो महिलाओं को पकड़ा है। दोनों महिला प्रतिबंधित लकड़ी को लेकर बैंकाक जा रही थी। इनके कब्जे से 93 किलोग्राम अगर लकड़ी के टुकड़े बरामद किए हैं। बरामद लकड़ी की कीमत 4.65 करोड़ रुपये आंकी गई है। सीआईएसएफ अधिकारियों ने दोनों महिला यात्री को कस्टम विभाग के हवाले कर दिया है। कस्टम अधिकारी महिला यात्रियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

सीआईएसएफ अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को हवाई अड्डा पर तैनात सीआईएसएफ की निगरानी टीम ने हवाई अड्डा पर पहुंची दो महिला यात्रियों को शक के आधार पर रोका। जवानों ने उनके सामान की जांच की। महिलाओं के पास तीन बड़ा बैग था। जवानों ने तीनों बैग को एक्सरे मशीन से गुजारा। जिसमें अगर की लड़की होने की जानकारी मिली। उसके बाद जवानों ने महिलाओं को हिरासत में लेकर इनके बैग की तलाशी ली। बैग से अगर की लकड़ी के टुकड़े मिले। अगर की लकड़ी का उपयोग इत्र बनाने में किया जाता है।
विज्ञापन

पूछताछ में महिला यात्रियों की पहचान शबनम और सुहाना के रूप में हुई। भारत की रहने वाली दोनों महिला एयर इंडिया एयरलाइंस से बैंकाक जा रही थीं। सीआईएसएफ अधिकारियों ने महिलाओं से लकड़ी ले जाने से संबंधित कागजात मांगे। महिलाएं कोई वैध कागजात नहीं दिखा पाईं और न ही प्रश्नों का कोई संतोषजनक जवाब ही दे पा रही थीं। अधिकारियों ने इन्हें कस्टम विभाग के हवाले कर दिया गया। कस्टम अधिकारी महिला यात्रियों से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें