फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Rage Delhi: शराब के नशे में धुत बीबीए छात्र ने कार से एक शख्स को रौंदा, मौके पर मौत; आरोपी गिरफ्तार

Sat, 30 May 2026 03:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी चालक कार को घटनास्थल से कुछ दूरी पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने कार नंबर के जरिए बाद में आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजौरी गार्डन इलाके में शुक्रवार तड़के शराब के नशे में धुत एक बीबीए के छात्र ने अपनी  तेज रफ्तार कार से एक शख्स को रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की उम्र 40 साल है और उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी चालक कार को घटनास्थल से कुछ दूरी पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने कार नंबर के जरिए बाद में आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान 19 साल के शालीमार बाग निवासी दक्ष मौर्य के रूप में हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन


पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त दरादे शरद भास्कर ने बताया कि राजौरी गार्डन थाना पुलिस को 3.40 बजे रिंग रोड पर वृंदावन स्टोन शॉप मार्बल मार्केट के सामने सड़क दुर्घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। 
मौके पर पुलिस को करीब 40 साल का व्यक्ति बीच सड़क पर लहूलुहान हालत में मिला।

पुलिस ने घायल को तुरंत पास के अस्पताल लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके पास से कोई पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज नहीं मिले, जिससे उसकी पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने वहां से होंडा सिटी कार को कब्जे में लिया। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर आरोपी चालक की पहचान की और बाद में उसे शालीमार बाग से उसे गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें