देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली के लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल से एक अच्छी खबर है। यहां एक 82 वर्षीय मरीज जो कोरोना से संक्रमित थे अब पूरी तरह ठीक हो गए हैं। इन्हें अस्पताल से जल्द छुट्टी दे दी जाएगी।
Delhi: Manmohan Singh, an 82-year-old COVID19 patient at Lok Nayak Jai Prakash Narayan hospital who has now fully recovered, will be discharged soon. pic.twitter.com/X0Mom3PH2m
मोहल्ला क्लीनिक के पहले संक्रमित डॉक्टर को भी रविवार को मिली थी छुट्टी
मौजपुर के मोहल्ला क्लीनिक के संक्रमित डॉक्टर को ठीक होने पर अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। सफदरजंग अस्पताल में भर्ती डॉक्टर की दोनों जांच निगेटिव आने के बाद रविवार को उसे घर भेज दिया गया है। डॉक्टर की संक्रमित पत्नी और बेटी अब भी जीटीबी अस्पताल में उपचाराधीन हैं।