पुलिस ने आरोपी लड़की के पास से वो मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किया है जिससे वह फेक इंस्टाग्राम प्रोफाइल बनाकर अश्लील संदेश और तस्वीरें पीड़ितों को भेज रही थी।
देश की राजधानी दिल्ली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 19 वर्षीय लड़की को फेक इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर अश्लील संदेश और फोटो भेजने के अपराध में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार लड़की यह सब बदले की भावना से कर रही थी। दरअसल आरोपी लड़की नकली इंस्टाग्राम प्रोफाइल बनाकर उसके माध्यम से अपने दोस्त की बहन व रिश्तेदारों को अश्लील संदेश और तस्वीरें भेज रही थी।
पीड़ितों ने इसकी शिकायत पुलिस में की तो पुलिस ने अपनी छानबीन में पाया कि यह एक लड़की का काम है। लड़की से पूछताछ में पता चला कि वह शिकायतकर्ता के भाई से बदला लेना चाहती थी इसलिए उसने ये सब किया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी लड़की के पास से वो मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किया है जिससे वह फेक इंस्टाग्राम प्रोफाइल बनाकर अश्लील संदेश और तस्वीरें पीड़ितों को भेज रही थी।