दिल्ली पुलिस मुख्यालय ने बृहस्पतिवार को 89 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की है। इसमें स्पेशल सेल से 17 इंस्पेक्टर व 22 सब इंस्पेक्टर (एसआई) का तबादला जिलों में कर दिया गया है।
विज्ञापन
सेल में तैनात इन अफसरों ने दिल्ली में हुईं ज्यादातर आतंकी वारदात को सुलझाया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में ही तैनात इंस्पेक्टर मोहन चंद्र शर्मा देश के लिए शहीद हुए थे।
स्पेशल सेल की लोदी कॉलोनी स्थित नई दिल्ली रेंज (एनडीआर) ही हमेशा आतंकियों को पकड़ती है व आतंकी वारदात को सुलझाती रही है। हालांकि स्पेशल सेल के पहले एक ही पुलिस उपायुक्त होते थे और इस पर शुरू से ही दानिक्स अफसर ही तैनात होते थे।
विज्ञापन
वजह ये थी कि दानिक्स सेल को लंबा समय दे सकता है, जबकि आईपीसी कुछ ही साल में पदोन्नत होकर दूसरी यूनिटों में तैनात होता है। दानिक्स अफसरों को तैनात करने की परंपरा दो साल पहले उस समय टूटी, जब आईपीएस राजीव रंजन की एनडीआर पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनाती की गई।