फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Police : स्पेशल सेल में लंबे समय से टिके 17 इंस्पेक्टर और 22 एसआई को जिलों में भेजा, तबादला सूची जारी

Fri, 21 Mar 2025 07:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली

सार

स्पेशल सेल से 17 इंस्पेक्टर व 22 सब इंस्पेक्टर (एसआई) का तबादला जिलों में कर दिया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : X: @DelhiPolice
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस मुख्यालय ने बृहस्पतिवार को 89 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की है। इसमें स्पेशल सेल से 17 इंस्पेक्टर व 22 सब इंस्पेक्टर (एसआई) का तबादला जिलों में कर दिया गया है। 

विज्ञापन


सेल में तैनात इन अफसरों ने दिल्ली में हुईं ज्यादातर आतंकी वारदात को सुलझाया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में ही तैनात इंस्पेक्टर मोहन चंद्र शर्मा देश के लिए शहीद हुए थे।

स्पेशल सेल की लोदी कॉलोनी स्थित नई दिल्ली रेंज (एनडीआर) ही हमेशा आतंकियों को पकड़ती है व आतंकी वारदात को सुलझाती रही है। हालांकि स्पेशल सेल के पहले एक ही पुलिस उपायुक्त होते थे और इस पर शुरू से ही दानिक्स अफसर ही तैनात होते थे। 
विज्ञापन


वजह ये थी कि दानिक्स सेल को लंबा समय दे सकता है, जबकि आईपीसी कुछ ही साल में  पदोन्नत होकर दूसरी यूनिटों में तैनात होता है। दानिक्स अफसरों को तैनात करने की परंपरा दो साल पहले उस समय टूटी, जब आईपीएस राजीव रंजन की एनडीआर पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनाती की गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें