फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: 11 साल के बेटे ने पिता के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर, इस बात को लेकर की थी पिटाई

Mon, 21 Feb 2022 11:13 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पुलिस के मुताबिक सलमान (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ करोल बाग के देव नगर इलाके में रहता है। इसके परिवार में माता-पिता हैं। सलमान छठी कक्षा का छात्र है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य दिल्ली के प्रसाद नगर इलाके में मोबाइल पर गेम खेलने को लेकर एक शख्स ने अपने 11 साल के बेटे को डांटने के बाद उसकी पिटाई कर दी। मां बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंची और पुलिस को खबर दे दी।

विज्ञापन


पुलिस ने बच्चे से पूछताछ के बाद पिटाई करने वाले आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी से पूछताछ कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस को पता चला है कि बच्चे के माता-पिता के बीच कलह रहती है। इसी वजह से उसकी मां ने जानबूझकर अपने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

पिता ने की थी हल्की-फुल्की पिटाई

पुलिस के मुताबिक सलमान (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ करोल बाग के देव नगर इलाके में रहता है। इसके परिवार में माता-पिता हैं। दोनों पति-पत्नी में तकरार रहती है। सलमान छठी कक्षा का छात्र है। उसे मोबाइल पर गेम खेलने की लत है। दो दिन पूर्व सलमान के पिता ने उससे फोन छीनकर उसे डांट दिया। पिता ने हल्की-फुल्की पिटाई भी कर दी। बच्चे के गाल पर निशान पड़ गए।

मां को नागवार गुजरा बेटे के गाल पर लाल निशान

यह बात सलमान की मां को बेहद नागवार गुजरी। वह तुरंत बेटे को लेकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंची। वहां पर डॉक्टरों ने सामान्य चोट बताया। लेकिन इसके बाद भी महिला ने अपने पति के खिलाफ पीसीआर कॉल कर दी। खबर मिलते ही पुलिस वहां पहुंची।

पुलिस ने महिला को किया समझाने का प्रयास

मामला घरेलू लगा तो पुलिसकर्मियों ने भी महिला को समझाने का प्रयास किया। लेकिन सलमान को पीटने को लेकर वह जिद पर अड़ी रही। इसके बाद पुलिस ने सलमान से पूछताछ के बाद मारपीट का मामला दर्ज कर लिया। प्रसाद नगर थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें