फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला गार्डों को फरमान, पैंट-शर्ट पहनों नहीं तो ड्यूटी छोड़ो

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल की महिला गार्ड असमंजस में हैं। नए नियम के मुताबिक उन्हें आज से सलवार-कुर्ता की जगह पैंट शर्ट पहनकर ड्यूटी करनी है।
विज्ञापन


कई महिलाओं ने इसमें असहमति जाहिर की तो उन्हें नौकरी छोड़ने के लिए कह दिया गया। परिजन विरोध जता रहे हैं और उन्हें घर बैठने की सलाह दे रहे हैं।

जिला अस्पताल और चाइल्ड पीजीआई समेत शहर के तमाम अस्पतालों में निजी सिक्योरिटी कंपनी आयरन मैन के गार्ड तैनात हैं। महिला गार्डों की वर्दी सलवार-कुर्ता  थी। उनकी वर्दी में बदलाव करते हुए पैंट और शर्ट अनिवार्य कर दिया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

नौकरी छोड़ देंगी तो परिवार कैसे पलेगा

इसके लिए उनके वेतन में से कटौती की गई है। सर्दी में वर्दी की जैकेट लेने पर उन्हें इसका खर्च वेतन से ही देना होगा। महिला गार्डों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि वह पैंट और शर्ट में खुद को असहज महसूस करेंगी।

उनका कहना है कि कुछ महिला गार्डों के परिजन भी उनके पैंट और शर्ट पहनने का विरोध कर रहे हैं। महिला गार्डों ने बताया कि जब उन्होंने पैंट और शर्ट पहनकर ड्यूटी करने में असमर्थता जाहिर की तो कंपनी के प्रबंधकों ने उन्हें ड्यूटी पर न आने की सलाह दी।

गार्डों का कहना है कि वह नौकरी छोड़ देंगी तो परिवार कैसे पलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें