फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 साल की बच्ची: टीबी की वजह से कम हो गई आंखों की रोशनी, सूजन और लालिमा की परेशानी

Sat, 31 Jul 2021 03:25 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • 13 साल की बच्ची इस गंभीर बीमारी से हो गई थी पीड़ित
  • दिल्ली के एक निजी अस्पताल में हुआ इलाज
विज्ञापन
डॉक्टर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीबी की बीमारी अब फेफड़ों के अलावा आंखों को भी प्रभावित कर रही है। इसके चलते 13 साल की एक बच्ची की आंखों की रोशनी कम हो गई थी। दिल्ली के एक निजी अस्पताल में बच्ची का इलाज किया गया। वह अब पूरी तरह स्वस्थ है। दिल्ली की रहने वाली13 वर्षीय सिमी (बदला हुआ नाम) को कई महीनों से आंखों में सूजन और लालिमा की परेशानी हो रही थी। महामारी के कारण परिजन उसे अस्पताल ले जाने से डर रहे थे। धीरे-धीरे बच्ची की परेशानी बढ़ती रही। बच्ची को इलाज के लिए द्वारका के आकाश अस्पताल लाया गया। उसकी बाईं आंख की 40 और दाहिनी की 20 फीसदी रोशनी कम हो चुकी थी।  
विज्ञापन


 जांच करने पर पता चला कि बच्ची ग्रैनुलोमेटस पैनुवेइटिस नामक बीमारी से पीड़ित थी। यह आंखो में होने वाली दुर्लभ सूजन होती है जो भारत में लगभग 6 से 7 प्रतिशत बच्चों को प्रभावित करती है। आकाश अस्पताल के  नेत्र रोग विभाग की डॉक्टर विद्या नायर ने बताया की यह एक गंभीर बीमारी है। जो अलग- अलग कारणों से होती है। बच्ची को टीबी की वजह से यह परेशानी हुई थी। आंखों की समस्या और टीबी का एक साथ इलाज करने के लिए  विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम बनाई। विभिन्न दवाएं देकर बच्ची का इलाज किया गया। अब वह पूरी तरह स्वस्थ है, हालांकि उसका टीबी का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें