फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पथरी के ऑपरेशन के बाद अस्पताल में महिला की मौत

Tue, 29 Apr 2014 07:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के शारदा अस्पताल में एक महिला की ऑपरेशन के कुछ घंटे बाद मंगलवार को मौत हो गई। मृतका का सोमवार रात गाल ब्लैडर का ऑपरेशन हुआ था। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर इलाज के दौरान लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। जिसके बाद पुलिस अस्पताल पहुंच गई।
विज्ञापन


सूरजपुर निवासी 55 वर्षीय इंदू को दो दिन पहले नॉलेज पार्क स्थित शारदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके गाल ब्लैडर में पथरी की शिकायत थी। सोमवार रात को उसका ऑपरेशन किया गया।

मंगलवार को दिन में उसकी मौत हो गई। यह देख परिजनों में रोष फैल गया। उनका आरोप था कि अस्पताल की लापरवाही से मौत हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन


उधर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक पीएल कोरीहोलू ने बताया कि मौत हार्ट बीट बंद होने से हुई। अस्पताल अधीक्षक के अनुसार ऑपरेशन के बाद उसकी हालत ठीक थी। लेकिन सुबह उसकी हार्ट बीट की शिकायत के बाद उसे आईसीयू में भरती किया गया। उन्होंने दावा किया कि दो बार हार्ट बीट की दिक्कत ठीक हो गई। लेकिन तीसरी बार हार्ट बंद होने से उसकी मौत सुबह 11:30 बजे हो गई।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें