फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत के बाद अपने हुए दूर: तिहाड़ जेल में बंद भारतीय मूल के जर्मन नागरिक की मौत, परिजनों ने भारत आने से किया मना

Wed, 11 Sep 2024 06:03 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

26 जुलाई को इंटरपोल की सूचना के बाद सीबीआई ने आईजीआई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। आरोपी के पास से दो सॉफ्ट टॉय में 270 कोकीन के कैप्सूल बरामद हुए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तिहाड़ जेल में बंद भारतीय मूल के जर्मन नागरिक की डीडीयू अस्पताल में इलाज के दौरान मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक की शिनाख्त अशोक कुमार (77) के रूप में हुई है। इंटरपोल की सूचना के बाद 14 अगस्त को सीबीआई की टीम ने अशोक कुमार को आईजीआई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन

आरोपी की तलाशी लेने पर दो सॉफ्ट टॉय से 270 कैप्सूल बरामद हुए थे। इन कैप्सूल के अंदर करीब छह किलोग्राम कोकीन छिपाकर अशोक कुमार दोहा से दिल्ली लाया था। पांच दिन की रिमांड के बाद अशोक को तिहाड़ जेल शिफ्ट कर दिया था। वहां 14 अगस्त को तबीयत बिगड़ने पर उनको डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इलाज के दौरान 27 अगस्त को उनकी मौत हो गई। अशोक के परिजनों ने भारत आने से मना कर दिया है। वहीं अमेरिका में मौजूद अशोक कुमार के भाई ने उनकी मौत पर संदेह जताया है। फिलहाल दिल्ली पुलिस पोस्टमार्टम करवाने के लिए जर्मन दूतावास या उनके परिवार की सहमति का इंतजार कर रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि 26 जुलाई को अशोक कुमार इंडिको की फ्लाई से दोहा से भारत आए थे। इंटरपोल ने सीबीआई को सूचना दी थी कि अशोक कुमार कोकीन लेकर भारत आए हैं। खबर मिलने के बाद एयरपोर्ट पर जांच के बाद उनको गिरफ्तार कर छह किलो कोकीन बरामद कर ली गई।

बाद में उनको तिहाड़ जेल नंबर-4 में शिफ्ट कर दिया गया। इस बीच 14 अगस्त को अशोक कुमार ने बेचैनी की शिकायत की। जिसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान 27 अगस्त को इलाज के दौरान अशोक कुमार की मौत हो गई। पुलिस ने औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के मुताबिक अशोक कुमार के परिजनों ने भारत आने से इंकार कर दिया है। वहीं अमेरिका में मौजूद भाई ने उनकी मौत पर संदेह जताया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही अशोक कुमार की मौत की सही वजहों का पता चल पाएगा। फिलहाल उनका शव मोर्चरी में सुरक्षित रखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें