फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में हुई पिटाई से कैदी की मौत

Wed, 12 Mar 2014 05:02 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्फा रखने के आरोप में नीमका जेल में बंद पलवल के एक युवक की मंगलवार सुबह मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतक के परिजनों ने जेल में पिटाई करने से मौत होने का आरोप लगाया है। पलवल सिटी पुलिस ने बुधवार पांच मार्च को लाइनपुरा मोहल्ले से चंदर (30 वर्ष) नाम के युवक को 700 ग्राम सुल्फा रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

आरोपी को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश करने के बाद नीमका जेल में भेज दिया गया था। मृतक के भाई रूपचंद ने आरोप लगाया कि पुलिस ने जब चंदर को गिरफ्तार किया, तो वह बिल्कुल ठीक था, लेकिन जेल में पिटाई की वजह से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: करूंगा शादी और करता रहा है कुछ और...

रूपचंद ने बताया कि परिजनों ने कई बार चंदर से मिलने का प्रयास किया, लेकिन जेल प्रशासन ने उन्हें मिलने नहीं दिया, जबकि चंदर कोई कुख्यात कैदी नहीं था, जिससे मिलने पर रोक लगाई जाती।

उधर, जेल सुपरीटेंडेंट दीपक शर्मा ने बताया कि चंदर को सात मार्च को नीमका जेल में भेजा गया था। जेल में आने के समय से ही उसकी तबीयत खराब थी।

सोमवार रात को उसकी और बिगड़ गई, अगली सुबह उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें