फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिगरेट न देना पड़ा भारी: दुकान पर आए लड़कों ने मांगा उधार 'सुट्टा', दुकानदार के मना करने पर ताबड़तोड़ चाकू घोंपे, पीड़ित आईसीयू में भर्ती

Fri, 20 May 2022 10:33 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पूछताछ करने पर सौरव ने बताया कि करीब 2-3 दिन पहले उसका दोस्त कृष उर्फ नेपाली सफदरजंग अस्पताल के गेट नंबर एक स्थित हरीश की दुकान से सिगरेट खरीदने आया था। आरोपी ने पैसे नहीं दिए थे और बाद में पैसे देने की बात कही। ऐसे में आकाश ने सिगरेट देने से मना कर दिया। इस बात दोनों के बीच झगड़ा हो गया था। 
 
विज्ञापन
सफदरजंग अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सफदरजंग अस्पताल के सामने मात्र उधार की सिगरेट नहीं देने पर एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ कर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पर चाकू से सात से ज्यादा वार किए गए। युवक सफदरजंग अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। एक आरोपी को मौके पर पकड़ लिया गया। सफदरजंग एंक्लेव थाना पुलिस ने पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर दो नाबालिग समेत तीन आरोपियों को वारदात के एक घंटा बाद पकड़ लिया गया। आरोपियों के कब्जे से दो चाकू बरामद किए गए हैं।  

विज्ञापन


दक्षिण-पश्चिमी जिला उपायुक्त मनोज सी के अनुसार सफदरजंग एंक्लेव के गेट नंबर-1 के सामने एक लड़के को चाकू मारने की सूचना बृहस्पतिवार रात 11 बजे मिली थी। सूचना मिलते ही सफदरजंग अस्पताल चौकी प्रभारी नरेंद्र सेहरावत टीम के मौके पर पहुंचे। 

मौके पर पुलिस को सूचना देने वाला आया नगर निवासी हरीश मिला। हरीश ने बताया कि वह सफदरजंग अस्पताल के गेट नंबर-1 पर परांठे और सिगरेट की दुकान चलाता है। उसके पास ग्राम शाहबाजपुर, चंदोसी, जिला संभल, उत्तर प्रदेश निवासी आकाश सहायक के तौर पर काम करता है। रात करीब 11 बजे जब आकाश उसके साथ काम कर रहा था उसी समय तीन से चार लड़के आए और उस पर चाकू से हमला कर दिया। 
विज्ञापन


सभी आरोपियों के पास चाकू थे। आकाश पर हमला करने के बाद जब आरोपी भागने लगे तो हरीश ने अन्य दुकानदारों के साथ एक हमलावर मंगोलपुरी निवासी सौरव (19) पुत्र ओमप्रकाश को पकड़ लिया। मामला दर्जकर एसआई नरेंद्र सेहरावत व एसआई अक्षय की टीम ने जांच शुरू की। इस टीम ने वारदात के एक घंटे के बाद अरुण (19) व दो नाबालिग को पकड़ लिया।    

पूछताछ करने पर सौरव ने बताया कि करीब 2-3 दिन पहले उसका दोस्त कृष उर्फ नेपाली सफदरजंग अस्पताल के गेट नंबर एक स्थित हरीश की दुकान से सिगरेट खरीदने आया था। आरोपी ने पैसे नहीं दिए थे और बाद में पैसे देने की बात कही। ऐसे में आकाश ने सिगरेट देने से मना कर दिया। इस बात दोनों के बीच झगड़ा हो गया था। 

कृष उर्फ नेपाली अपने दोस्त सौरव, अरुण, बाबूलाल व नाबालिगों के साथ बृहस्पतिवार रात वहां आया और आकाश पर चाकू से हमला कर दिया। भागते हुए आरोपियों ने विकास को भी चाकू मार दिया गया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें