फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarai Kale Khan Murder Case: श्रद्धा से ज्यादा हुई महिला संग दरिंदगी, चाकू से सिर व चेहरे की स्किन उधेड़ी गई

Sun, 19 Mar 2023 09:27 PM IST
Vikas Kumar पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस अधिकारी बता रहे हैं कि मृतक महिला के साथ श्रद्धा वाल्कर से ज्यादा दरिंदगी हुई है। जिस तरह आरोपी आफताब ने श्रद्धा के शरीर के टुकड़े किए थे, उसी तरह मृतक महिला के शरीर के टुकड़े किए गए हैं। 
विज्ञापन
श्रद्धा वाल्कर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की राजधानी दिल्ली में महरौली श्रद्धा वाल्कर से ज्यादा दरिंदगी का एक और हिला देने वाली घटना सामने आई है। सराये काले खां में जिस महिला के शरीर के कटे हुए अंग शनिवार को मिले हैं उस महिला के साथ दरिदंदों ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी हैं। दरिंददों ने महिला के सिर व चेहरे की स्किन उधेड़ हुई है। 

विज्ञापन

मृतक महिला के सिर व चेहरे की स्किन उसी तरह उधेड़ गई जिस तरह एक जानवार की खाल को कसाई उधेड़ता है। पुलिस को मौके सिर व चेहरे की स्किन बड़ी हुई मिली है। सिर की स्किन पर पूरे लंबे बाल हैं। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने जब महिला के शरीर के हिस्सों को देखा तो उनके रोंगटे खड़े हो गए।

दक्षिण-पश्चिमी जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर आठ से 10 फुट की दूरी पर शरीर के कटे हुए अंगे बिखरे हुए थे। ऐसा लग रहा है कि जंगली जानवरों ने पॉलीथीन को फाड़कर शरीर के अंगों को नोंचा है और दूर तक घसीटते हुए ले गए। पुलिस को मौके से मानव खोपड़ी (खोंपडी पर स्कीन नहीं है, सिर्फ हड्डी और मुंह में जीभ है), उंगलियां, कोहनी से ऊपर दोनों हाथ, हाथ की हड्डियां, फीमर हड्डी, स्कीन में लगे हुए बाल, मौके पर धड़ का काफी मात्रा में मांस, हथेली का मांस और हड्डी और टकने से नीचे दोनों पैर मिले हैं।

मुख्य बाजार, बदरपुर निवासी तेजप्रताप (46) ने शनिवार सुबह 11.56 बजे पुलिस को पीसीआर कॉल कर सूचना दी थी कि सराय काले खां बस स्टैंड के पीछे रैपिड मेट्रो स्टेशन के निर्माण स्थल के पास झाड़ियों में मानव अंग कटे हुए पॉलिथीन में पड़े हुए हैं। चेहरे की खोपड़ी कुछ अज्ञात हिस्सों के साथ पड़ी थी। फोरेंसिक विशेषज्ञों सहित क्राइम टीम को तुरंत मौके पर बुलाया गया। फोरेंसिक विशेषज्ञों ने मौके से नमूने उठाए। सनलाइट कॉलोनी थाना पुलिस ने हत्या व सबूत मिटाने का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। महिला के शव दो से तीन सप्ताह पुराना बताया जा रहा है।

दिल्ली पुलिस नोएडा पहुंची
दिल्ली पुलिस की एक टीम रविवार को नोएडा में उस जगह पहुंची जहां कुछ दिन पहले महिला के शरीर के हिस्से मिले हैं। नोएडा पुलिस ने मेडिकल बोर्ड बनवा कर महिला के शरीर के अंगों को पोस्टमार्टम करवा दिया है। बताया जा रहा है कि नोएडा में महिला के हाथ की हथेली है मिली है वह दिल्ली में मिली हथेली से साइज व लंबाई में मेल खा रही है। ऐसे में कहा जा रहा है कि दोनों जगह मिले शरीर के हिस्से एक ही महिला के हो सकती है। हालांकि ये डीएनए के बाद ही पता लगेगा।

दिल्ली पुलिस मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाएगी
जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महिला के शरीर के हिस्सों का पोस्टमार्टम करवाने के लिए सोमवार को मेडिकल बोर्ड बनवाने की सिफारिश की जाएगी। इसके बाद शरीर के अंगों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन

श्रद्धा वाल्कर से ज्यादा दरिंदगी हुई है
दिल्ली पुलिस अधिकारी बता रहे हैं कि मृतक महिला के साथ श्रद्धा वाल्कर से ज्यादा दरिंदगी हुई है। जिस तरह आरोपी आफताब ने श्रद्धा के शरीर के टुकड़े किए थे, उसी तरह मृतक महिला के शरीर के टुकड़े किए गए हैं। दरिंददों ने मृतक महिला के सिर व चेहरे से स्किन भी उधेड़ रखी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि श्रद्धा मामले में उसके पिता सामने आ गए हैं। इसके बाद श्रद्धा के शरीर के हिस्से मिले थे। इस मामले में पहले महिला के शरीर के अंग मिले हैं और महिला की पहचान करने वाला या फिर उसका कोई जानकार नहीं है। अभी तो महिला की पहचान करना मुश्किल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें