फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश बढ़ाएगी H3N2 Influenza: कमजोर इम्यूनिटी वालों को बनाएगा शिकार, इन बीमारियों से ग्रस्त लोग रहें सतर्क

Sun, 19 Mar 2023 08:08 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लोकनायक अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. सुरेश कुमार ने कहा कि अस्पताल में फिलहाल एच3एन2 के मामले सामने नहीं आए हैं। मौसमी बीमारी के कारण ओपीडी में मरीज आ रहे हैं। 
विज्ञापन
बारिश बढ़ा सकता है H3N2 का खतरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर में हो रही बेमौसम हल्की बारिश ने एच3एन2 इन्फ्लूएंजा के मामले आने की आशंका बढ़ गई है। डॉक्टरों का कहना है कि बारिश से वायरस को फैलने का मौका मिलेगा और ये आसानी से कमजोर इम्यूनिटी वालों को अपना शिकार बना सकते हैं। अब तक डॉ. राम मनोहर लोहिया, सफदरजंग, लेडी हार्डिंग, गुरु तेग बहादुर, लोकनायक, दीन दयाल, अंबेडकर सहित अन्य अस्पतालों में 15 से 30 फीसदी तक मरीजों की संख्या ओपीडी में बढ़ी हुई थी।

विज्ञापन

डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर प्रताप सिंह ने कहा कि दिल्ली में हुई बारिश से एच3एन2 इन्फ्लूएंजा को बढ़ने का मौका मिल सकता है। सामान्य दिनों में इस दौरान बारिश नहीं होती, मौसम हल्का गर्म रहता है, लेकिन बारिश के कारण तापमान में गिरावट हुई है। इससे सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी के मामले बढ़ सकते हैं। 

इस वायरस के कारण मरीजों में सांस लेने की दिक्कत भी सामने आ रही है। ऐसे में जो मरीज पहले से गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं व अन्य को विशेष रूप से सतर्क रहने की जरूरत है। वहीं, हृदय रोग विभाग के प्रोफेसर डॉ. तरुण कुमार ने कहा कि दिल के मरीजों को सतर्क रहना चाहिए।
विज्ञापन

फिलहाल नहीं आए मामले
लोकनायक अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. सुरेश कुमार ने कहा कि अस्पताल में फिलहाल एच3एन2 के मामले सामने नहीं आए हैं। मौसमी बीमारी के कारण ओपीडी में मरीज आ रहे हैं। वहीं, अन्य डॉक्टर ने कहा कि केवल गंभीर मरीजों की जांच की जा रही है। यही कारण है कि यदि कोई इससे पीड़ित है और हल्के लक्षण हैं तो पकड़ में नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें