फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: बंद कमरे में मिला राष्ट्रीय न्यूज चैनल के कर्मचारी का शव, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर निकाला बाहर

Mon, 14 Aug 2023 06:09 PM IST
आकाश दुबे पीटीआई, दिल्ली

सार

मृतक की पहचान आकाशदीप शुक्ला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के रहने वाले थे और यहां एक राष्ट्रीय न्यूज चैनल में काम करते थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के पांडव नगर इलाके में एक राष्ट्रीय न्यूज चैनल के कर्मचारी का फंदे से लटकता हुआ शव मिला है। बताया जा रहा है कि न्यूज चैनल के कर्मी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके में स्थित एक घर से पुलिस ने शव बरामद किया है। 

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, सुबह करीब 10.40 बजे घटना के संबंध में पीसीआर कॉल मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। दरवाजा अंदर से बंद था, जिसके बाद दरवाजा तोड़ने के लिए फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। दरवाजा तोड़ने के बाद जब पुलिस अंदर दाखिल हुई तो चैनल के 31 वर्षीय कर्मचारी आकाशदीप शुक्ला का शव पंखे से लटक रहा था।
विज्ञापन

पुलिस ने कहा कि उनकी पत्नी के बयान और घटनास्थल के निरीक्षण के आधार पर अब तक कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आई है और आगे की जांच जारी है। आकाशदीप को लेकर बताया जा रहा है कि वह उत्तर प्रदेश के हरदोई के रहने वाले थे और यहां एक राष्ट्रीय समाचार चैनल में काम करते थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें