फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: नाले के पास कंबल में लिपटा मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
- हाथ पैर में बंधी थी रस्सी, गला घोंटकर हत्या करने की आशंका
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। रणहौला इलाके में शनिवार को एक युवक का शव कंबल में लिपटा हुआ नाले के पास मिला है। मृतक के हाथ पैर रस्सी से बंधे हुए थे। आशंका है कि गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की गई है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर मृतक की पहचान करने में जुटी है। अधिकारियों ने बताया कि तलाशी के दौरान उसके पास से कोई दस्तावेज नहीं मिला, इसलिए अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। मृतक की उम्र करीब 25 साल है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह एक कूड़ा बीनने वाले ने नाले के पास कंबल बंधा हुआ पड़ा देखा। खोलने पर उसमें से एक युवक का शव मिला। इसके बाद उसने आस पास के लोगों को घटना की जानकारी दी और फिर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। युवक की जानकारी आस पास के थानों से भी साझा कर दी गई है, ताकि इस हुलिए के गायब हुए युवक के परिवार वालों के जरिये उसकी पहचान हो सके। साथ ही पुलिस आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें