काफी देर तक बेटी की कोई हलचल सुनाई नहीं दी। जिस पर उन्होंने आवाज लगाई, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। दरवाजा खटखटाया। फिर खिड़की से कमरे में झांक कर देखा। वह फंदे पर झूल रही थीं। उनके चीखने पर मोहल्ले के लोग आ गए। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
शिक्षिका का भाई है इंजीनियर, पिता थे रेल स्टेशन अधीक्षक
फंदे पर जिस शिक्षिका मनीषी का शव लटका पाया गया है, उनके पिता मुरारी लाल मूलरूप से मुरादाबाद के हरथला कॉलोनी के रहने वाले थे। वह गजरौला में रेलवे के स्टेशन अधीक्षक रहे। कुछ वर्षों पूर्व उनका निधन हो गया। नगर में दोनों मां-बेटी रहती थीं, जबकि उनके दोनों भाई बाहर रहते हैं। रजनीश इंजीनियर हैं। वह परिवार के साथ नोएडा में रहते हैं। जबकि अवनीश नोएडा में ही निजी कंपनी में नौकरी करते हैं।