फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरवाजा टूटते ही लोगों के उड़े होश: कुछ समय से आ रही थी दुर्गंध, लोगों ने पुलिस बुलाई, कमरा खुला तो सब दंग

Wed, 01 Nov 2023 02:40 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद

सार

मृतक के भतीजे अमरनाथ ने पूछताछ बताया कि उनके चाचा ग्रीस चंद के बाल-बच्चे नहीं हैं। सालों पहले उनकी पत्नी की मौत हो चुकी है। इसलिए वह अकेले रह रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फरीदाबाद जिले की कृष्णा कॉलोनी में एक बंद घर से पुलिस ने 70 वर्षीय बुजुर्ग का शव बरामद किया है। जांच में मृतक की पहचान मूलरूप से उत्तर प्रदेश के कन्नौज स्थित गांव नंगला निवासी ग्रीस चंद के रूप में हुई है। करीब चार दिन पहले ही कमरे में उसकी मौत हो गई थी। कमरे से दुर्गंध उठने पर पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

सेक्टर 58 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अनूप ने बताया कि मृतक दो साल पहले अपने गांव से फरीदाबाद रहने आए थे। यहां वह एक कंपनी में नौकरी करते थे। आसपास के लोगों ने पूछताछ में बताया है कि वह शराब पीने के आदी थे। सुबह-शाम अक्सर शराब के नशे में रहते थे। किसी से बात नहीं करते थे। इसलिए आसपास के लोगों को उसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी। 
विज्ञापन

इस कारण शव को कब्जे में लेने के बाद पुलिस को पहचान करने में दिक्कत हुई। काफी खोजबीन के बाद उनके भतीजे अमरनाथ की तलाश की गई। पूछताछ में अमरनाथ ने बताया कि उनके चाचा ग्रीस चंद के बाल-बच्चे नहीं हैं। सालों पहले उनकी पत्नी की मौत हो चुकी है। इसलिए वह अकेले रह रहे थे। ज्यादा किसी से बात नहीं करते थे। इंस्पेक्टर अनूप ने बताया कि आशंका है कि बुजुर्ग की मौत अधिक शराब पीने से हुई होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें