फरीदाबाद के थाना भूपानी क्षेत्र में एक प्राईवेट बिल्डर की निर्माणाधीन इमारत की तीसरी मंजिल से एक मजदूर का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।
पुलिस के मुताबिक शनिवार देर रात थाना भूपानी की खेड़ीपुल चौकी पुलिस को सूचना मिली कि खेड़ी रोड स्थित एक प्राईवेट बिल्डर की निर्माणाधीन इमारत की तीसरी मंजिल पर शव पड़ा है।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया। पूछताछ में इमारत में काम करने वाले अन्य मजदूरों ने मृतक की पहचान करीब 40 वर्षीय सतीश मिश्रा के रूप में की।