फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन इमारत में मिला मजदूर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के थाना भूपानी क्षेत्र में एक प्राईवेट बिल्डर की निर्माणाधीन इमारत की तीसरी मंजिल से एक मजदूर का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शनिवार देर रात थाना भूपानी की खेड़ीपुल चौकी पुलिस को सूचना मिली कि खेड़ी रोड स्थित एक प्राईवेट बिल्डर की निर्माणाधीन इमारत की तीसरी मंजिल पर शव पड़ा है।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया। पूछताछ में इमारत में काम करने वाले अन्य मजदूरों ने मृतक की पहचान करीब 40 वर्षीय सतीश मिश्रा के रूप में की।
विज्ञापन

विज्ञापन

मौत का कारण बना पहेली

जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि मजदूरों को मृतक का सिर्फ नाम पता है, बाकी उसके परिजनों व घर के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

अन्य मजदूरों ने पुलिस को बताया कि मृतक सतीश शराब का आदी था और निर्माणाधीन इमारत में काम करने के बाद यहीं पर रहता था।

फिलहाल पुलिस ने शव को बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है, जांच में मृतक के शरीर पर किसी चोट या हमले के  निशान नहीं मिले हैं। मौत के कारणों का पता नहीं लग सका है, पुलिस मृतक के परिजनों की तलाश में जुटी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें