फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में दिल दहला देने वाला मामला: कमरे में मिला हेड कांस्टेबल और पत्नी का शव, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस

Sat, 19 Sep 2026 04:41 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मृतकों की पहचान दिल्ली पुलिस की उत्तर जिला में तैनात 40 वर्षीय हेड कांस्टेबल मोनू और उनकी 35 वर्षीय पत्नी मीनू के रूप में हुई है।
विज्ञापन
फ्लैट में मिला पति-पत्नी का शव - फोटो : अमर उजाला/AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के नरेला थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शनिवार दोपहर करीब एक बजे पुलिस को एक घर का दरवाजा अंदर से बंद होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दमकल विभाग की मदद से घर का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया।

विज्ञापन

कमरे में मृत मिले पति-पत्नी
फ्लैट के अंदर एक ही कमरे में दो लोगों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिले। मृतकों की पहचान दिल्ली पुलिस की उत्तर जिला में तैनात 40 वर्षीय हेड कांस्टेबल मोनू और उनकी 35 वर्षीय पत्नी मीनू के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने जुटाए सबूत
घटना की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक, क्राइम टीम और वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए राजा हरीश चंद्र अस्पताल भेज दिया है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और घटना के क्रम का पता लगाने के लिए गहन जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें