गांव धूममानिकपुर स्थित नवोदय स्कूल के पास दादरी बाईपास पर युवक की हत्या कर शव बोरे में बंद फेंक दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
पुलिस ने बताया कि बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव धमूमानिकपुर गांव के पास सड़क किनारे 24 वर्षीय युवक की हत्या करने के बाद रविवार को शव बोरे में बंद कर गाड़ी से सड़क किनारे फेंक दिया।
शव फेंकने के बाद बदमाश फरार हो गए। कुछ लोगों ने एक गाड़ी से बोरे को नीचे फेंकते देखा था। ग्रामीण मौके पर पहुंचते इसके पहले ही बदमाश फरार हो गए।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बोरा खोला तो हाथ-पैर बंधे युवक का शव था। उसके चेहरे पर चोट के निशान थे।