फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटला में टी-20 वर्ल्ड कप मैच पर सस्पेंस बरकरार

Wed, 02 Mar 2016 08:51 AM IST
विनोद डबास/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी स्थित फिरोज शाह कोटला मैदान में टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के अप्रैल में मैच होने का रास्ता साफ नहीं हो पा रहा है। दक्षिण दिल्ली नगर निगम के मैदान में बनाए गए स्टेडियम का निर्माण कार्य पूरा होने का प्रमाण पत्र देने के लिए तैयार होने के बावजूद डीडीसीए की राह आसान नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


उसने नगर निगम की समस्त आपत्ति दूर कर दी और अन्य विभागों से एनओसी मिल गई लेकिन उसे दिल्ली अर्बन आर्ट कमीशन से एनओसी नहीं मिल रही है। उससे एनओसी मिले बिना मैच होने का रास्ता साफ नहीं हो सकता।

डीडीसीए फिरोज शाह कोटला मैदान में 20-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के मैच कराने के लिए दिन रात एक किए हुए है, मैच कराने के लिए उसे दक्षिण दिल्ली नगर निगम से मैदान में बनाए गए स्टेडियम का निर्माण कार्य पूरा होने का प्रमाण पत्र नहीं मिला है।
विज्ञापन


यह प्रमाण पत्र मिले बिना मैदान में मैचों का आयोजन नहीं हो सकता। नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार डीडीसीए ने स्टेडियम के निर्माण में बरती गई सभी खामियां दूर कर दी है।
विज्ञापन

अर्बन आर्ट कमीशन में फंसा है मामला

नगर निगम ने स्टेडियम के निर्माण में 63 खामियां गिनाई थी और खामियां दूर करने के लिए 20 दिन का समय दिया था। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि डीडीसीए ने निर्माण में सामने आई खामियां दूर करने के साथ-साथ करीब-करीब सभी संबंधित विभागों से एनओसी मिल गई है।

केवल दिल्ली अर्बन आर्ट कमीशन से एनओसी मिलनी शेष बची है। बताया जाता है कि स्टेडियम में आर्ट वर्क न किए जाने पर ही यह एनओसी नहीं मिल सकी है।

जबकि अब इस आर्ट वर्क को करने के बाद एनओसी लेने में समय लग सकता है। वहां से एनओसी मिले बिना नगर निगम किसी भी स्थिति में स्टेडियम का निर्माण पूरा होने का प्रमाण पत्र नहीं देगी।

 खास बात यह है कि डीडीसीए के पास स्टेडियम में मैच कराने के लिए तमाम रूकावटें दूर होने के बारे में बीसीसीआई को बताने के लिए बहुत ही कम समय बचा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें