फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीए हाउसिंग स्कीम: अब 11 को होगा ड्रॉ

Thu, 06 Nov 2014 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विकास प्राधिकरण ने हाउसिंग स्कीम 2014 ड्रॉ की तिथि एक दिन बढ़ा दी है। अब 10 नवंबर को ड्रॉ का ट्रायल रन होगा और 11 को ड्रॉ निकाला जाएगा। वहीं, 25000 फ्लैट्स के लिए आवेदकों की संख्या दस लाख पार कर गई है, हालांकि अभी छंटनी का इंतजार है।
विज्ञापन


डीडीए उपाध्यक्ष बलविंदर कुमार का कहना है कि ड्रॉ कराने वाली कमेटी 10 नवंबर को ड्रॉ का ट्रायल कराएगी। यदि कमेटी ने हरी झंडी दे दी तो 11 नवंबर को ड्रॉ कराया जाएगा। कमेटी प्रक्रिया से सहमत नहीं हुई तो ड्रॉ की तिथि बढ़ भी सकती है।

बैंकों से देरी से फॉर्म पहुंचने के कारण बुधवार को डीडीए अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें तय किया गया कि ड्रॉ के लिए एक दिन और बढ़ा दिया जाए। इसके अलावा 7 नवंबर तक डीडीए की वेबसाइट पर आवेदक अपने फॉर्म की जांच कर सकते है। बैंकों में भी शुक्रवार तक फॉर्म का संशोधन किया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं बैंकों से मिल रहे आवेदन फॉर्म लगातार बढ़ रहे हैं। बुधवार तक डीडीए को 10,01,937 आवेदन पत्र मिले हैं। इसमें 2,95,423 महिलाएं और 7,06,396 पुरुष हैं। राजधानी के 5,54,402 लोगों ने जबकि 4,46,970 बाहरी लोगों ने आवेदन किया है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए तैयार 700 फ्लैटों के लिए भी काफी लोगों ने आवेदन किया है।

अपनी ही भूमि की तलाश में डीडीए
डीडीए ने एक बयान जारी कर कहा है कि कई हजार करोड़ रुपये की खाली भूमि की पहचान की गई है। पश्चिमी जोन, पूर्वी जोन, उत्तरी जोन, दक्षिणी जोन, द्वारका और रोहिणी जोन में 1242 खाली प्लॉटों की पहचान की गई है। अब तक 5484 एकड़ भूमि की पहचान हुई है। इसमें रिहायशी उपयोग की 1691 एकड़, व्यावसायिक उपयोग की 1067 एकड़, औद्योगिक क्षेत्र की 11.4 एकड़, मनोरंजनात्मक उपयोग वाली 1132 एकड़ भूमि शामिल है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें