फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीए आवास निवेश योजना : नरेला में 25 प्रतिशत छूट पर मिलेंगे 2,516 फ्लैट

विज्ञापन
विज्ञापन
आज दोपहर 12 बजे से बुकिंग, वन बीएचके के तैयार फ्लैटों की बिक्री पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने दिल्ली में अपना घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए एक नई योजना शुरू की है। यह योजना 'आवास निवेश योजना 2026' के नाम से लाई गई है। इसके तहत नरेला में वन बीएचके के 2,516 तैयार फ्लैट उपलब्ध कराए जाएंगे। इन फ्लैटों की खरीद पर 25 फीसदी की छूट दी जाएगी।
छूट से दिल्ली में घर खरीदने वालों को बड़ी वित्तीय राहत मिलने की उम्मीद है। खासकर ऐसे लोग जो दिल्ली में अपना घर चाहते हैं और सीमित बजट में आवास की तलाश में हैं, उनके लिए यह योजना एक महत्वपूर्ण विकल्प बन सकती है। डीडीए के अनुसार, ये फ्लैट नरेला के सेक्टर जी-2 से जी-6 में स्थित हैं। ये पॉकेट-3 और पॉकेट-6 में उपलब्ध होंगे। योजना का लाभ 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर दिया जाएगा। इच्छुक आवेदकों को पहले ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। यह व्यवस्था उपलब्धता के अनुसार फ्लैट बुक करने का अवसर प्रदान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजीकरण के बाद बुक कर सकेंगे फ्लैट
डीडीए आवास निवेश योजना के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 14 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे से शुरू हो गया है। आवेदकों को निर्धारित समय से पहले पंजीकरण कराना अनिवार्य है। वहीं, फ्लैटों की बुकिंग 20 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। पंजीकरण के बाद ही इच्छुक आवेदक फ्लैट बुक कर सकेंगे। फ्लैटों का आवंटन 'पहले आओ, पहले पाओ' के सिद्धांत पर किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें