फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: खुद को डीडीए वाइस चेयरमैन के दफ्तर का अधिकारी बताकर कांट्रेक्टर से ठगे 10 लाख रुपये

Sat, 13 Jun 2020 10:52 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शाहदरा में डीडीए के एक कांट्रेक्टर से दस लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। ठग ने खुद को डीडीए वाइस चेयरमैन के दफ्तर का अधिकारी बताकर कांट्रेक्टर से अपने खाते में दस लाख रुपये डलवा लिए। इस बीच वह और आठ लाख रुपये की मांग करने लगा। 

विज्ञापन


शक होने पर कांट्रेक्टर डीडीए ऑफिस पहुंचे तो ठगी का पता चला। उन्होंने फौरन मामले की शिकायत शाहदरा थाने में कर दी। पुलिस ने पीड़ित अरविंदर सिंह अहलुवालिया की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। ठगी को अंजाम देने के लिए पीड़ित के पूर्व इंजीनियर का सहारा लिया।

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित अरविंदर सिंह परिवार के साथ नवीन शाहदरा में रहते हैं। वह निजी कंस्ट्रक्शन कंपनी में पार्टनर और डीडीए के क्लास-ए कांट्रेक्टर हैं। इनकी कंपनी डीडीए के बड़े प्रोजेक्ट पर काम करती है। शुक्रवार को उनके पूर्व इंजीनियर की का कॉल आया। 
विज्ञापन


पूर्व इंजीनियर ने बताया कि डीडीए वाइस चेयरमैन के दफ्तर का अधिकारी आपसे बात करना चाहता है। उसने अरविंदर को एक मोबाइल नंबर मैसेज कर दिया। अरविंदर ने उक्त नंबर पर कॉल की, तो सामने वाले ने खुद को एक अधिकारी बताकर अरविंदर से दस लाख रुपये देने के लिए कहा। 

अरविंदर ने बताए गए बैंक खाते में कुछ ही देर में रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद दोबारा वह आठ लाख रुपये मांगने लगा। शक होने पर अरविंदर फौरन डीडीए ऑफिस पहुंचे। वहां पहुंचने पर उन्हें ठगी का पता चला।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें