फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Delhi : 2134 नए मामले आए सामने, 57 लोगों की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 38958 हुई 

Sat, 13 Jun 2020 10:43 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

दिल्ली में लगातार दूसरे दिन दो हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। शनिवार को राजधानी में कोरोना वायरस के 2134 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 57 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या 38958 हो गई है। जबकि शनिवार को 1547 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। अब तक दिल्ली में 14945 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से अबतक दिल्ली में 1271 लोगों की मौत हो चुकी है। राजधानी में अभी 22742 सक्रिय मामले हैं।

विज्ञापन




मास्क न पहनने, पब्लिक प्लेस में थूकने पर होगा जुर्माना 
दिल्ली में बगैर मास्क पहने घर से बाहर निकलना भारी पड़ सकता है। पहली बार पकड़े जाने पर संबंधित एजेंसियां 500 रुपये व इसके बाद एक हजार रुपये तक का जुर्माना लगाएंगी। मौके पर जुर्माने की राशि देने से नाकाम रहने पर मामला दर्ज हो सकता है। संबंधित नियम क्वारंटीन के नियमों को तोड़ने, सोशल डिस्टेंसिंग को न मानने और सार्वजनिक स्थल पर थूकने पर भी लागू होगा। उपराज्यपाल अनिल बैजल ने आपदा प्रबंधन कानून के तहत मिली शक्तियों से शनिवार को इसके लिए स्वास्थ्य विभाग, जिला अधिकारी व एसडीएम को इस कार्रवाई के लिए अधिकृत किया है। वहीं, दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर व उससे ऊपर के अधिकारी नियमों को तोड़ने पर जुर्माना लगाएंगे। 

स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी पॉजिटिव
उत्तरी दिल्ली नगर निगम में स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। बताया जा रहा है कि वह कुछ दिनों से श्मशान घाट व अन्य जगहों का दौरा कर रहे थे। आशंका है कि इस दौरान संक्रमित हो गए। तबीयत खराब हुई तो उन्होंने बाहर जाना बंद कर दिया था और वह अब घर से ही काम कर रहे थे। उनके संपर्क में रहे एक अन्य कर्मचारी में भी बुखार के लक्षण दिख रहे हैं। अधिकारी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद कार्यालय को भी सैनिटाइज कर दिया गया है। गौरतलब है कि उत्तरी निगम में अब तक 80 के करीब कर्मचारी संक्रमित हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें