अब पुलिस छात्रा और उसके परिवार से संपर्क करने की तैयारी कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, वारदात 13 अगस्त की रात की बताई जा रही है। आरोप है कि 13 अगस्त की रात को छात्रा अपनी दोस्तों के साथ पीजी के गेट से दाखिल हो रही थी। अचानक वहां मौजूद सिक्योरिटी गार्ड ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। आरोपी ने जबरदस्ती उसे पकड़ लिया। बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी।
स्वाति मालीवाल ने ट्वीट में कहा ये
स्वाति मालीवाल ने मामले का वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा करते हुए लिखा है कि करोल बाग में चल रहे एक पीजी हॉस्टल में सिक्योरिटी गार्ड ने नशे की हालत में लड़कियों के साथ छेड़खानी और मारपीट की। उन्हें ट्विटर के जरिए मामले की शिकायत मिली। उन्होंने कहा है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को नोटिस जारी किया है। मामले में कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे।