बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी थाना प्रभारी को कोर्ट रूम में देर से पहुंचना काफी महंगा पड़ गया। दरअसल, एसएचओ से पहले कोर्ट में जिला पुलिस उपायुक्त पहुंच गए। काफी देर इंतजार करने के बाद भी एसएचओ नहीं पहुंचे।
यहां तक कोर्ट की कार्रवाई भी समाप्त हो गई, इसके बाद एसएचओ कोर्ट पहुंचे। इस बात पर डीसीपी साहब भड़क गए। दफ्तर पहुंचकर उन्होंने एसएचओ को लाइन हाजिर कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने इसकी पुष्टि भी कर दी है।
पु लिस सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार सुबह मंगोलपुरी थाना प्रभारी अरविंद कुमार व बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त ऋषिपाल को एक मामले में कोर्ट पहुंचना था। एसएचओ से पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त पहुंच गए।