फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने जाकर बेटी बोली... माता-पिता व भाई ने की थी पार्षद के घर में चोरी

Tue, 30 Jul 2019 03:55 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

जगतपुरी इलाके में पिछले साल दिसंबर में निगम पार्षद के यहां हुई चोरी के मामले में पुलिस ने दंपती व उनके बेटे को गिरफ्तार किया है। वारदात का खुलासा किसी और ने नहीं, बल्कि आरोपी दंपती की बेटी ने करा दिया। उसने थाने पहुंचकर बताया कि उसके माता-पिता व भाई ने पार्षद के यहां चोरी की थी। 

विज्ञापन


पुलिस ने छानबीन के बाद आरोपी महेंद्र जैन (60), उसकी पत्नी उषा जैन (50) और बेटे नवदीप जैन को गिरफ्तार कर लिया। घर से उड़ाया गया एसी, टीवी व कुछ अन्य सामान उदयपुर, राजस्थान से बरामद कर लिया गया। आरोपी परिवार निगम पार्षद के भूतल पर अपने फ्लैट में रहता है।

पुलिस के मुताबिक, अनारकली वार्ड से निगम पार्षद रेखा दीक्षित के घर 26 दिसंबर 2018 को चोरी हो गई थी। घटना वाले दिन रेखा के देवर नारायण दीक्षित की तेरहवीं थी। उस दिन पूरा परिवार समुदाय भवन गया हुआ था। घर से लाखों के जेवरात, कैश और अन्य सामान चोरी हो गया था। यहां तक चोरों ने एसी और टीवी भी चोरी कर लिया था। रेखा की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। 
विज्ञापन


इस बीच अभी पुलिस मामले में छानबीन कर ही रही थी कि महेंद्र जैन की बालिग बेटी जगतपुरी थाने पहुंची और उसने बताया कि उसके माता-पिता व भाई ने रेखा के यहां चोरी की थी। पूछताछ के दौरान युवती ने बताया कि एसी और टीवी उदयपुर में उसकी बहन के घर पर मौजूद है। छानबीन के लिए एक टीम को उदयपुर भेजा गया, जहां से चोरी का माल बरामद कर लिया गया। इधर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया पुलिस आरोपियां से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें