फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुर की गंदी नजर: बहू ने तंग आकर जब तोड़ी चुप्पी...बुजुर्ग ने खोया आपा, लहूलुहान हालत में अस्पताल ले गए पड़ोसी

Tue, 30 Jul 2024 05:54 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल (हरियाणा)

सार

दोनों के बीच हो रहे झगड़े का शोर सुनकर पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक आरोपी पिता वारदात को अंजाम देकर फरार हो चुका था। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ससुर द्वारा गलत नजर रखने का विरोध किया तो बहू का सिर लोहे की सरिया से फोड़ दिया। पड़ोसियों ने महिला को बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया। शहर थाना पुलिस ने पीड़ित महिला के पति की शिकायत पर आरोपी ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

विज्ञापन
Trending Videos

शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रेणू शेखावत के अनुसार. एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह ड्यूटी के चलते घर से बाहर रहता है। उसका पिता, उसकी पत्नी पर गलत नजर रखता था। उसकी पत्नी ने जब अपने ससुर का विरोध किया तो सोमवार को ससुर ने लोहे की सरिया से उसके सिर पर कई वार किए। इस हमले में उसकी पत्नी लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी।
विज्ञापन

झगड़े का शोर सुनकर पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक उसके पिता फरार हो गए। पड़ोसी गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बेटे की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें