फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दार्जिलिंग की महिला के साथ छेड़छाड़ और उसके दोस्तों के साथ की मारपीट, दो गिरफ्तार

Wed, 17 Jul 2019 05:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Arrest
विज्ञापन

दार्जीलिंग की एक महिला के साथ दक्षिणी दिल्ली में मंगलवार तड़के तीन लोगों द्वारा छेड़छाड़ करने और उसका विरोध करने पर महिला के दोस्तों के साथ मार-पीट का मामला सामना आया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


एक निजी कंपनी में काम करने वाली महिला अपने पति और तीन दोस्तों के साथ एक पार्टी में शामिल होकर कोटला मुबारकपुर स्थित अपने घर लौट रही थी। 

देर रात करीब 2 बजकर 15 मिनट पर जब वह लोग सुभाष गली क्रॉसिंग पहुंचे तो सड़क के किनारे शराब पी रहे तीन लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज की। उसके बाद झगड़ा शुरू हो गया। 

घायलों में से एक ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि इसके ठीक बाद शराब पिए व्यक्ति ने महिला को धक्का दे दिया और उसके दोस्त को मारा-पीटा। इसके अलावा महिला के पति और एक अन्य महिला की भी पिटाई की। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि दो आरोपियों 19 वर्षीय योगेश और 23 वर्षीय सौरभ को गिरफ्तार कर लिया गया है और तीसरे की तलाश जारी है। इन पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हुआ है।  लक्ष्मी नेपाल की रहने वाली है और बाकी अन्य दार्जीलिंग के रहने वाले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें