फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना हेलमेट आज से यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर नहीं, सख्त कार्रवाई के आदेश जारी

Wed, 17 Jul 2019 05:33 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे - फोटो : Social Media (File Photo)
विज्ञापन
आज से आप बाइक से यमुना एक्सप्रेसवे पर जा रहे हैं तो हेलमेट जरूर लगा लें। इसके बिना प्रवेश नहीं पा सकेंगे। वहीं, कार की सीट बेल्ट पहनकर चलें, नहीं तो जुर्माने से बच नहीं सकेंगे। यीडा ने बुधवार से दोनों ही नियमों को सख्ती से लागू कर दिया है। साथ ही एसएसपी और एआरटीओ को पत्र लिखकर ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन


हादसों को देखते हुए आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बाइक सवारों को बिना हेलमेट सफर करने पर रोक लगा दी गई है। इसे देखते हुए यीडा ने भी यमुना एक्सप्रेसवे पर बाइक सवारों के लिए हेलमेट व कार सवारों के लिए सीट बेल्ट पहनना अनिवार्य कर दिया है। बिना हेलमेट पहने बाइक सवार यमुना एक्सप्रेसवे पर चढ़े तो उन्हें तत्काल रोक दिया जाएगा। अगर किसी तरह से बचकर निकल भी गया तो उसे टोल पहुंचने पर जुर्माना देना होगा।

इसी तरह सीट बेल्ट न लगाने पर पुलिसकर्मी चालक को पकड़ेंगे और अगले टोल पर पहुंचते ही उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। दोनों ही नियमों का पालन कराने के लिए यीडा के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने गौतमबुद्ध नगर, हाथरस, अलीगढ़, मथुरा व आगरा के एआरटीओ व एसएसपी को पत्र भेज दिया है। दोनों सरकारी महकमों से इन जिलों में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भारी जुर्माना लगाने को कहा है।
विज्ञापन


बीते वित्त वर्ष में गुजरे 87.76 लाख वाहन

यीडा के ओएसडी शैलेंद्र भाटिया ने जेपी कंपनी से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर बताया कि 01 अप्रैल 2018 से 31 मार्च 2019 के बीच कुल 87.76 लाख वाहनों ने सफर किया है। प्रतिदिन सामान्य दिनों में औसतन 24 हजार वाहन गुजरते हैं, जबकि साप्ताहिक अवकाश पर 28 से 32 हजार वाहन सफर करते हैं। वाहनों की आवाजाही से हर माह 28 करोड़ रुपये से अधिक की आमदनी होती है।

कारों से सबसे ज्यादा हादसे

यमुना एक्सप्रेसवे पर सबसे ज्यादा कारें गुजरती हैं। 87.76 लाख में 65 लाख सिर्फ कारें हैं। सबसे ज्यादा हादसों का शिकार भी कारें ही होती हैं। यीडा के ओएसडी शैलेंद्र भाटिया ने जेपी कंपनी से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर बताया कि कुल हादसों में 50 फीसदी कारें दुर्घटना ग्रस्त हुई हैं। 20 फीसदी दोपहिया, 14.8 फीसदी मिनी बस, 7.3 फीसदी ट्रक और 3.5 फीसदी बसें हादसों का शिकार हुई हैं।

वर्ष 2018-19 में गुजरे वाहनों की संख्या

वाहन संख्या

कारें 65 लाख
बाइक 5.42 लाख
हल्के व्यावसायिक वाहन 6.16 लाख
बस/ट्रक 7.44 लाख
मल्टी एक्सल वाहन 3.74 लाख

यमुना एक्सप्रेसवे पर होने वाले हादसों पर एक नजर

वर्ष हादसे मौतें

2012 275 33
2013 896 148
2014 771 98
2015 919 99
2016 1219 133
2017 763 146
2018 659 111
मई 2019 तक 236 72

हादसों को रोकने के लिए बाइक सवार को हेलमेट व कार सवार को सीट बेल्ट अनिवार्य किया गया है। इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जुर्माना लगाने को कहा गया है। बीते सप्ताह मुख्यमंत्री ने बैठक कर निर्देश दिया है, जिसका जेपी कंपनी से अनुपालन शीघ्र कराया जाएगा। एक्सप्रेसवे की खामियों को जांचने के लिए यीडा के चार इंजीनियरों की टीम से रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है। हादसे रोकने के लिए अन्य सभी उपाय भी किए जा रहे हैं - डॉ. अरुणवीर सिंह, सीईओ यीडा
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें