फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांसर को अगवा कर चलती कार में चार लोगों ने किया गैंगरेप

विज्ञापन
विज्ञापन
आनंद विहार इलाके में 25 वर्षीय डांसर को कार सवार चार लोगों ने अगवा कर चलती कार में गैंगरेप किया। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़िता को जमकर पीटा भी।
विज्ञापन


वारदात के बाद आरोपी पीड़िता को चलती कार से मधु विहार इलाके में फेंककर फरार हो गए। पीड़िता ने मामले की सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पीड़िता का बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया गया। शुक्रवार रात में ही पुलिस ने तीन आरोपियों को कार समेत हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

फूड वैन से खाना लेने गई थी पीड़िता

पुलिस के मुताबिक, सपना (25) (बदला हुआ नाम) पूर्वी दिल्ली के जगतपुरी इलाके में रहती है और एक प्रोफेशनल डांसर है। पीड़िता का आरोप है कि शुक्रवार रात को वह फूड वैन से खाना लेने के लिए आनंद विहार स्थित क्रॉसरीवर मॉल के पास गई थी।

वहां पहले से आई-20 कार में बैठे चार लोगों ने उसे जबरन कार में घसीट लिया। पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो उसके साथ जमकर मारपीट की गई।

बाद में देर रात चलती कार में उसके साथ बारी-बारी से चारों लोगों ने गैंगरेप किया। वारदात के बाद उसे मधु विहार के ककड़ी मोड़ पर फेंककर फरार हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है

पुलिस ने बाद में तीन आरोपियों मनोज कुमार, एमआरएस खुराना, मोनिश सुखेजा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। किसी तरह पीड़िता ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने कार का नंबर बताया। उसके आधार पर पुलिस ने रात को ही तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। आनंद विहार थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

वहीं, जिला पुलिस उपायुक्त भैरो सिंह गुर्जर ने बताया कि गैंगरेप, अगवा करने और मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। छानबीन के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें