फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला डॉक्टर की आपबीती: 'पति संग रखता है पांच-छह महिला मित्र, उन्हें घर लाकर मेरे साथ करता था बर्बरता'

Sun, 07 Apr 2024 06:12 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद

सार

महिला डॉक्टर का आरोप है कि पति शादी के बाद घर में उसके साथ पांच से छह महिला मित्रों को साथ रखता था। इतना ही नहीं आरोपी ने महिला मित्रों को पुलिसकर्मी बताकर उसके साथ बर्बरता की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फरीदाबाद जिले के एनआईटी निवासी एक महिला डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला का पति कस्टम विभाग में अधिकारी है और मुंबई में रहता है। महिला डॉक्टर का आरोप है कि उसका पति शादी के बाद घर में उसके साथ पांच से छह महिला मित्रों को साथ रखता था। इतना ही नहीं आरोपी ने महिला मित्रों को पुलिसकर्मी बताकर उसकी खूब पिटाई करवाई। परेशान होकर महिला डॉक्टर पति के घर से अपने एनआईटी स्थित घर पर आ गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

एनआईटी एक डी ब्लॉक निवासी पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया वह बीएमएस डॉक्टर हैं। साल 2017 में उनकी शादी देहरादून निवासी शिवशंकर के साथ हुई थी। पति कस्टम विभाग मुंबई में अधीक्षक (सुपरिटेंडेंट) है। आरोप है शादी के बाद से ही पति ने महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन

विरोध करने पर मारपीट भी करता था। मई 2018 में बेटी पैदा होने से आरोपी और भी ज्यादा नाराज रहने लगा। आरोप है पति घर में अपने साथ पांच से छह महिला मित्र रखता था। कई बार पति ने अपनी महिला मित्र को पुलिसकर्मी बनाकर घर लाया और उनसे पत्नी की पिटाई करवाई। नवंबर 2023 को आरोपी ने महिला व उसकी बेटी को घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर एनआईटी महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें