एनआईटी एक डी ब्लॉक निवासी पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया वह बीएमएस डॉक्टर हैं। साल 2017 में उनकी शादी देहरादून निवासी शिवशंकर के साथ हुई थी। पति कस्टम विभाग मुंबई में अधीक्षक (सुपरिटेंडेंट) है। आरोप है शादी के बाद से ही पति ने महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
विरोध करने पर मारपीट भी करता था। मई 2018 में बेटी पैदा होने से आरोपी और भी ज्यादा नाराज रहने लगा। आरोप है पति घर में अपने साथ पांच से छह महिला मित्र रखता था। कई बार पति ने अपनी महिला मित्र को पुलिसकर्मी बनाकर घर लाया और उनसे पत्नी की पिटाई करवाई। नवंबर 2023 को आरोपी ने महिला व उसकी बेटी को घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर एनआईटी महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।