राजधानी दिल्ली के आईजीआई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एयर कस्टम की टीम ने 8.16 करोड़ रुपये मूल्य के सोने की कथित रूप से तस्करी करने के आरोप में एक उज्बेकिस्तान के दो नागरिकों को गिरफ्तार किया है।
राजधानी दिल्ली के आईजीआई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एयर कस्टम की टीम ने 8.16 करोड़ रुपये मूल्य के सोने की कथित रूप से तस्करी करने के आरोप में एक उज्बेकिस्तान के दो नागरिकों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी दादी-पोती हैं।
विज्ञापन
कस्टम डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली कस्टम की टीम को इस गोल्ड तस्कर के बारे में इनपुट मिला था। इसके आधार पर टीम ने ताशकंद से आए आरोपी उज्बेक नागरिकों को पकड़ा है। जब वह ग्रीन चैनल पार करने की कोशिश कर रहा था। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है।