फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीटीईटी परीक्षा 7 जुलाई को, ऑनलाइन आवेदन शुरू

Thu, 07 Feb 2019 07:04 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
CTET
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीटीईटी) इस बार 7 जुलाई को होगा। इसके लिए बोर्ड ने 5 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। सीटीईटी के लिए 5 मार्च तक आवेदन किया जा सकता है, जबकि ई-चालान, क्रेडिट कार्ड व डेबिट कार्ड के माध्यम से फीस का भुगतान 8 मार्च की दोपहर तीन बजे तक किया जा सकेगा। परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन www.ctet.nic.in पर किया जा सकता है।
विज्ञापन


परीक्षा के लिए सामान्य व ओबीसी वर्ग को पेपर-1 या पेपर-2 मेें से किसी एक के लिए 700 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि दोनों पेपर के लिए 1200 रुपये चुकाने होंगे। इसी तरह से एससी-एसटी व शारीरिक अक्षम वर्ग को किसी एक पेपर के लिए 350 रुपये, जबकि दोनों पेपर के लिए 600 रुपये का भुगतान करना होगा।

परीक्षा के लिए आवेदन करने के बाद अभ्यर्थी फॉर्म में 14 मार्च से 20 मार्च तक ऑनलाइन सुधार कर सकेंगे। आवेदन फॉर्म भरते समय अपना मोबाइल नंबर व ई-मेल आईडी देनी होगी। दरअसल सीटीईटी से संबंधित नोटिफिकेशन अभ्यर्थी के पंजीकृत मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी पर भेजे जाएंगे।
विज्ञापन


इस बार भी पेपर-1 व पेपर-2 के लिए ढाई घंटे का समय मिलेगा। सुबह 9.30 बजे से 12 बजे तक सीटीईटी का पहला पेपर होगा, जबकि दोपहर दो से शाम 4.30 बजे तक दूसरा पेपर होगा। देशभर में 97 शहरों में यह परीक्षा आयोजित होगी।

केंद्र पर 90 मिनट पहले पहुंचना होगा
अभ्यर्थी को केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से 90 मिनट पहले पहुंचना होगा। केंद्र पर पेपर, ज्योमेट्री बॉक्स, कैलकुलेटर, स्केल, राइटिंग पैड, पैन ड्राइव, रबड़, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन, माइक्रोफोन, हेल्थ बैंड, घड़ी, कैमरा, धूप का चश्मा और हैंडबैग ले जाने की मनाही होगी। केंद्र में चाय, काफी, कोल्ड ड्रिंक्स, खाने-पीने की वस्तुएं ले जाने की भी मनाही रहेगी। साथ ही केंद्र में धूम्रपान, गुटखा व थूकना निषेध रहेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें