मौजूदा समय में पैट स्कैंन मशीन की मदद से सिटी स्कैन की जा रही है। वहीं पैट स्कैंन मशीन को चलाने के लिए अस्पताल में फैकल्टी नहीं हैं। ऐसी स्थिति में पैट स्कैंन के लिए दिल्ली के मरीजों को दिल्ली आरोग्य कोष की मदद ने दूसरे केंद्रों में जांच के लिए भेजा जाता है। जबकि दिल्ली के बाहर के मरीजों के लिए फिलहाल कोई सुविधा नहीं है।
पश्चिमी दिल्ली के मरीज भी पूर्वी सेंटर पर निर्भर
पश्चिमी दिल्ली में स्थित दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान के मरीज भी रेडिएशन सहित दूसरे जांच के लिए पूर्वी दिल्ली स्थित केंद्र पर निर्भर हैं।
पूर्वी दिल्ली का सबसे बड़ा अस्पताल
दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान पूर्वी दिल्ली में कैंसर मरीजों के लिए सबसे बड़ा अस्पताल है। इस अस्पताल की ओपीडी में रोजाना सैकड़ों मरीज आते हैं। इन मरीजों को कीमोथेरेपी व दूसरे माध्यम से इलाज दिया जाता है। इलाज के लिए कैंसर की स्थिति जानने के लिए पैट स्कैंन किया जाता है। हालांकि अस्पताल में यह सुविधा उपलब्ध नहीं है।