कानूनी सलाहकार गौरव बैसला ने बताया कि उनकी कंपनी एसबीआई के एटीएम में पैसे डालने और देखभाल का काम करती है। देर रात 3:35 बजे कोटला विहार स्थित एटीएम मशीन अचानक बंद हो गया था। जांच करने पर पता चला कि बदमाश एटीएम को उखाड़कर ले गए हैं।
रणहौला के कोटला विहार में शनिवार देर रात बदमाश स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) का एटीएम उखाड़कर ले गए। एटीएम में 37.79 लाख रुपये थे। एटीएम में रुपये डालने वाली हिताची पेमेंट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस एटीएम और आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगालकर बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
कानूनी सलाहकार गौरव बैसला ने बताया कि उनकी कंपनी एसबीआई के एटीएम में पैसे डालने और देखभाल का काम करती है। देर रात 3:35 बजे कोटला विहार स्थित एटीएम मशीन अचानक बंद हो गया था। जांच करने पर पता चला कि बदमाश एटीएम को उखाड़कर ले गए हैं।
नौ दिसंबर की रात सिक्योर वैल्यू कंपनी के कस्टोडियन ने एटीएम में 30 लाख रुपये डाले थे। 9.30 लाख रुपये पहले से मौजूद थे। 39.3 लाख रुपये में से ग्राहकों ने 1.51 लाख रुपये निकाले थे। घटना के समय एटीएम में 37.79 लाख रुपये थे। घटना वाले दिन एटीएम का गार्ड काम पर नहीं आया था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया है।