दिल्ली की हवा बेहद खराब बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूूूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक ग्रेटर नोएडा और दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) रविवार को 306 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
हवा की कम रफ्तार होने से प्रदूषण का स्तर अगले तीन दिन भी इसी तरह रहने की संभावना है। प्रदूषण में पीएम-10 का 54 फीसदी का योगदान रहा। सतही हवा की रफ्तार (8-16 किमी/प्रतिघंटा) और तापमान कम होने से अगले तीन दिन तक हालात बदलने के आसार कम हैं।