फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन जा रहे युवक की चाकू मार कर हत्या, चचेरे भाई से भी हुई थी कहासुनी

Sun, 19 Jun 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
हत्या
विज्ञापन
देशबंधु गुप्ता रोड इलाके में शुक्रवार देर रात एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। आशंका है कि लूटपाट का विरोध करने पर उसकीहत्या की गई है। युवक की पहचान रैगरपुरा निवासी उदयभान (25) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


घटना के समय वह ट्रेन पकड़ने के लिए सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन जा रहा था।उसका बैग, नगदी और अन्य सामान गायब हैे। देशबंधु गुप्ता रोड थाना पुलिस ने लूटपाट व हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरूकर दी है।

 पुलिस के अनुसार, मूलत: गोंडा उत्तर प्रदेश निवासी उदयभान करोलबाग के रैगरपुरा में अपने गांव के एक चचेरे भाई के साथ रहता था। वह प्राइवेट नौकरी करता था। 
विज्ञापन

त करीब डेढ़ बजे पुलिस को न्यू रोहतक रोड स्थित एक ज्वेलरी शोरूम के पास खून से सने युवक के पड़े होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि युवक के पेट में चाकू के दो जख्म हैं। 

पुलिस ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शोरूम के गार्ड ने पुलिस को बताया कि उदयभान को कुछ युवक घेरकर उसके साथ लूटपाट करने लगे। 

विरोध करने पर बदमाशों ने उसे चाकू मार दिया और बैग लेकर फरार हो गए। उधर, जांच में पुलिस को पता चला है कि घर से निकलने के दौरान उदयभान का अपने चचेरे भाई से भी किसी बात पर कहासुनी हुई थी। पुलिस इस मामले को लूटपाट व रंजिश के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें