फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर जा रहे युवक की सिर पर पत्थर मारकर हत्या

Sat, 10 May 2014 12:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव के सेक्टर-22 ग्रीन बेल्ट में बृहस्पतिवार की रात एक युवक का शव मिलने से सनसनी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। इसमें मृतक के सिर पर चोट के गहरे निशान पाए गए।
विज्ञापन


पुलिस ने प्राथमिक जांच के आधार पर मृतक की पत्नी के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूल रूप से मध्यप्रदेश के दमोह निवासी राजेंद्र कुमार यहां पत्नी के साथ मजदूरी करता था।

रात को ड्यूटी के बाद वह अपने घर नहीं लौटा। युवक का मोबाइल फोन भी बंद होने के चलते परिवार के लोगों की चिंता बढ़ गई। देर रात पुलिस के पास सूचना आई कि सेक्टर-22 की ग्रीन बेल्ट के पास एक युवक का शव पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में हुआ था किसी से झगड़ा

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब जांच-पड़ताल की तो उसकी पहचान राजेंद्र के रूप में हुई। उसकी पत्नी ने पुलिस बयान दिया कि उसी के गांव के निवासी ब्रदी उर्फ पप्पू के साथ राजेंद्र का झगड़ा हुआ था।

इसी रंजिश के चलते उसने सिर पर पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी। घटनास्थल का दौरा करने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच कर रहे पालम विहार थाना एसआई प्रेम सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी की तैयारी तेज कर दी गई है। इसमें जल्द ही उसे दबोच लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें