फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल आपके पास हो तो भी अपराधी कर सकते है गलत इस्तेमाल, जानें बचने के उपाय

Fri, 07 Jul 2017 05:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 5
mobile
अगर आप नया मोबाइल फोन खरीदकर लाए हैं तो उसका बिल जरूर संभालकर रखें। हो सकता है कि आपके मोबाइल का आईएमईआई नंबर क्लोन कर उसका उपयोग कोई अपराधी कर ले। ऐसे में पुलिस अगर आईएमईआई नंबर ट्रेस कर आप तक पहुंचती है तो आपका बिल ही आपको बचा सकेगा। साहिबाबाद से पकड़े गए गिरोह से बरामद पांच मोबाइल फोन ऐसे हैं, जिनका आईएमईआई नंबर कहीं और भी संचालित है।
विज्ञापन

आपके मोबाइल का आईएमईआई नंबर क्लोन कर बदमाश कर सकते हैं अपराध

2 of 5
kid using mobile
दरअसल, लुटेरों ने उन लोगों के फोन की आईएमईआई नंबर को क्लोन कर अपने मोबाइल में चालू कर लिया था। पुलिस अब उन सभी लोगों से पूछताछ करेगी। क्राइम ब्रांच प्रभारी दिनेश यादव ने बताया कि साहिबाबाद से पकड़े गए गिरोह से बरामद मोबाइल फोन की जांच की गई तो पांच मोबाइल की आईएमईआई पहले ही गुजरात, दादरी, दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा में चलती पाई गई है।
 
विज्ञापन

आईएमईआई नंबर पहले ही दूसरे मोबाइलों में चलने लगे हैं

3 of 5
mobile
पुलिस के अनुसार इसे आईएमईआई क्लोनिंग कहते हैं। एक आईएमईआई के मोबाइल से कोई अपराध होता है तो दोनों आईएमईआई यूजर्स को पुलिस पकड़ती है। ऐसे में उसी यूजर को पुलिस क्लीन चिट देती है, जिसके पास अपने मोबाइल का बिल होता है।
 

ब्लैकबेरी और आईफोन का नहीं बदला जाता आईएमईआई

4 of 5
मोबाइल दुकान में, आईएमईआई नंबर चालू क्राइम ब्रांच की जांच में सामने आया है कि गिरोह ने लूटे गए मोबाइल फोन में कुछ ऐसे आईएमईआई नंबर डाले हैं जो वर्तमान में कंपनी के डिब्बा बंद मोबाइल में बंद हैं। ये मोबाइल अब तक बिके भी नहीं है और उनके आईएमईआई नंबर पहले ही दूसरे मोबाइलों में चलने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ब्लैकबेरी और आईफोन का नहीं बदला जाता आईएमईआई क्राइम ब्रांच प्रभारी ने बताया कि सिर्फ आईफोन और ब्लैकबेरी के फोन के आईएमईआई नंबर नहीं बदले जा सकते। ऐसे में आईफोन और ब्लैकबेरी फोन लूटने के बाद गिरोह उनके पार्ट्स निकालकर बेचता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें