फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से रेप का प्रयास, हुई जमकर धुनाई

Mon, 04 Aug 2014 05:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के जेवर कोतवाली के एक गांव में शुक्रवार शाम को शौच के लिए गई एक किशोरी के साथ युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी की जमकर धुनाई कर दी।
विज्ञापन


जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे ग्रेनो के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। किशोरी शुक्रवार शाम अपनी चचेरी बहन के साथ शौच के लिए जंगल में गई थी।

वहां पर गांव का ही एक युवक आ गया और दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता और उसकी बहन ने शोर मचाया तो आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े।

परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी को दबोच लिया और युवक की जमकर धुनाई कर दी। पुलिस का कहना है कि किशोरी के साथ युवक ने छेड़छाड़ की है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें