फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट के जुनून में कर बैठा शर्मनाक हरकत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेट की कोचिंग और ट्रेनिंग की जरूरतों को पूरा करने के लिए एक युवक ने कार चोरी कर ली। हालांकि कुछ ही देर के बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने कमला मार्केट थाना इलाके में प्रतापगढ़ निवासी अरुण कुमार पांडेय (24) को स्कॉर्पियो कार चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
 
पुलिस के मुताबिक भैंसवाल गांव निवासी नूर मोहम्मद बृहस्पतिवार को किसी काम से कमला मार्केट आया था। अपनी स्कॉर्पियो सड़क के किनारे पार्क कर कुछ सामान लेने गया था। इसी दौरान अरुण वहां से गुजरा। स्कॉर्पियो में चाबी लगी देख वह उसे स्टार्ट कर फरार हो गया।
विज्ञापन

क्रिकेट ट्रेनिंग के लिए नहीं थे पैसे

अपनी कार को जाते हुए देखकर नूर ने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने वायरलेस से कार का नंबर फ्लैश किया। कुछ ही देर के बाद डीडीयू मार्ग से अरुण को दबोच लिया गया।

पूछताछ में अरुण ने पुलिस को बताया कि वह देश के लिए क्रिकेट खेलना चाहता था। उसके पिता राजेंद्र पांडेय खेती करते हैं। खेती से इतनी आमदनी नहीं होती है कि वह किसी क्रिकेट कोच से ट्रेनिंग का खर्च उठा पाए। हालांकि दिल्ली आने के बाद उसने भूपेंद्र शर्मा से ट्रेनिंग ली।

उसने दो बार आईपीएल के राजस्थान रॉयल्स की टीम में शामिल होने की कोशिश की। उसे क्रिकेट की कोचिंग और ट्रेनिंग के लिए रुपयों की सख्त जरूरत थी और इसके लिए ही उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें