दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में निजी टेलीफोन कंपनी में कार्यरत कांगड़ा निवासी सन्नी अवस्थी की हत्या उसके दोस्त योगेश ने की थी। शराब पीने के दौरान गर्ल फ्रेंड को बुरा भला कहने को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था।
उसके बाद योगेश ने पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी। पंजाबी बाग पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पहले सन्नी की कंपनी में काम करता था और कुछ दिनों से बेरोजगार है।
पश्चिम जिला के उपायुक्त रणवीर सिंह ने बताया कि 8 मार्च को पुलिस को पश्चिमपुरी श्मशान घाट के पास गंदे नाले से एक युवक का शव मिला। उसकी सिर कुचलकर हत्या की गई थी। पैंट पर लगे टैग के जरिए उसकी पहचान गांव परपोरा जिला कांगड़ा निवासी सन्नी अवस्थी (25) के रूप में की गई।
पढ़ें: छात्रा के साथ बर्थडे मनाने पर युवक की धुनाई
युवक के पिता बंसीलाल ने बताया कि सन्नी पिछले चार माह से मोतीनगर स्थित एक निजी टेलीफोन कंपनी में एक्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत था और अपने दोस्त के साथ उत्तम नगर इलाके में रहता था।
पूछताछ में पता चला कि सन्नी घटना वाले दिन घटना स्थल से कुछ दूरी पर पश्चिमपुरी निवासी अपने दोस्त योगेश के साथ शराब पी रहा था। पुलिस ने योगेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की। योगेश ने अपना अपराध कबूल कर लिया।
उसने बताया कि शराब पीते वक्त सन्नी अपनी गर्ल फ्रेंड से टेलीफोन पर बात करने लगा। उसने उसकी गर्ल फ्रेंड के बारे में बुरा-भला कह दिया। इस पर सन्नी ने उसे एक थप्पड़ मार दिया।
पढ़ें: प्रेमिका से शारीरिक संबंध बनाना पड़ा भारी
इसी के चलते दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। झगड़े के दौरान योगेश ने पत्थर से उसके सिर पर वार कर दिया। सन्नी के अचेत होने पर आरोपी ने उसका गला घोट दिया। पुलिस ने योगेश के पास से एक पर्स, आधार कार्ड, दो चेक, पीड़ित की अकाउंट स्लीप और खून से सना कपड़ा बरामद कर लिया है।